विकास खंड भनवापुर क्षेत्र के न्याय पंचायत बिस्कोहर के 4 कंपोजिट , 2 माध्यमिक व 13 प्राथमिक विद्यालयों में बुधवार को अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू हुई। कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा तथा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा कराई गई। पहली पाली में बेसिक क्राफ्ट, कला, कृषि व गृह शिल्प तथा दूसरी पाली में खेलकूद व शारीरिक शिक्षा एवं स्काउटिंग की परीक्षा कराई गई। पहले दिन परीक्षा में 2116 विद्यार्थियों में करीब 2025 विद्यार्थी शामिल हुए।