जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जीबीसीए रेड ने जीबीसीए ब्लू को तीन रनों से हरा दिया। जीबीसीए रेड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए गौरव ने चार ओवर में दो ओवर मेडन डालते हुए आठ रन देकर चार विकेट चटकाएं। इससे गौरव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।