श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड नंबर 5 कसेरा मोहल्ला स्थित श्री बालाजी मंदिर परिसर में बुधवार रात को बच्चों ने कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। बच्चों ने कृष्ण और राधा बनकर कई तरीके के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि भाजपा नेता जय वर्धन तिवारी, सुधीर त्रिपाठी, संजय सिंह, पप्पू गुप्ता , त्रिभुवन कसौधन , प्रभात जायसवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष पप्पू गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया।