आंबेडकर सभागार में शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल सहित जनपद के प्रबुद्ध वर्ग ने विकसित भारत के निर्माण को लेकर अपने विचार रखे। सम्मेलन में शिक्षाविदों, अधिवक्ताओं, डॉक्टरों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भाग लिया।