भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में सोमवार को आशा, संगिनी व एएनएम का क्लस्टर बैठक आयोजित किया गया। बैठक में उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित करते हुए अधीक्षक डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि सभी आशा बहुएं क्लस्टर बैठक में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें, साथ ही संगिनी के द्वारा गांवों में भ्रमण के दौरान उनका पूरा सहयोग करते हुए जरूरी जानकारी उपलब्ध कराएं।किसी भी दसा में गायब आशाओं के खिलाफ कार्रवाई निश्चित रूप से की जाएगी।