नगर पंचायत बिस्कोहर के गोविंद नगर मधवापुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को कथा वाचक मोनू शास्त्री ने सुदामा चरित्र का प्रसंग सुनाया। भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुन श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। पूरा पंडाल भगवान कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। कथा वाचक ने बताया कि गुरु के साथ कपट और मित्र के संग चोरी करने वाला व्यक्ति दरिद्र हो जाता है और उसे कुष्ठ रोग हो जाता है।