फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: प्रधानाचार्य बोले- स्वदेशी खेलों से दूर होगा छात्रों का तनाव, माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित की गई खेल प्रतियोगिता

श्रावस्ती/कटरा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से नौ दिवसीय परीक्षा पे चर्चा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक दिन अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को तनाव मुक्त बनाया जा रहा है। बुधवार को विद्यालयों में स्वदेशी खेलों का आयोजन किया गया। परीक्षा पे चर्चा अभियान के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भिनगा में प्रधानाचार्य डॉ. एकता यादव के नेतृत्व में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छात्र टीवी व मोबाइल में धीरे-धीरे खोते जा रहे हैं। इससे उन्हें कई तरह की मानसिक बीमारियों का भी सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में स्वदेशी खेलों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिससे छात्र मैदान में निकलकर खेल को भी प्राथमिकता दें। इस दौरान रस्सी कूद, खो-खो, कबड्डी व पकड़म-पकड़ाई सहित कई अन्य मनोरंजक खेल खिलाए गए। इसी तरह से चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज श्रावस्ती में प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव की अध्यक्षता में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया है। इस तरह के आयोजनों से बच्चों में झिझक खत्म होगी और वह उत्साहपूर्वक परीक्षा में प्रतिभा कर सकेंगे। इस दौरान छात्रों ने कबड्डी व खो-खो खेला। इस मौके पर शशि भूषण शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें