फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्रावस्ती: तालाब की भूमि से हटाया गया कब्जा, काफी संख्या में पुलिस बल रहा मौजूद

श्रावस्ती जिले की इकौना तहसील परिसर से लगी तालाब की भूमि पर मोहर्रम कमेटी ने कब्जा कर पक्का निर्माण कर लिया था जिसे डीएम के निर्देश पर बुधवार भोर प्रशासन ने जेसीबी लगाकर हटवाया। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस मौजूद रही। इकौना तहसील के बगल स्थित गाटा संख्या 3378 व 3379 का कुल रकबा 1.212 हेक्टेयर है। इस भूमि के कुछ हिस्से पर मोहर्रम के दौरान ताजिया दफनाई जाती है। इसी तालाब के करीब कुछ भूमि पर मोहर्रम कमेटी के लोगों ने पक्का निर्माण करा लिया था जिसे हटाने के लिए डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने तहसील प्रशासन को निर्देश दिया था। जिसके अनुपालन में बुधवार सुबह करीब चार बजे दो जेसीबी लेकर पुलिस बल के साथ पहुंचे एसडीएम इकौना व थाना प्रभारी अश्वनी दुबे ने हटा दिया। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस मौजूद रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें