श्रावस्ती की बेलसरी निवासी एक वृद्ध मंगलवार शाम किसी काम से घर से निकला था। जहां से देर रात तक वापस नहीं लौटा जिसकी परिवार के लोग तलाश कर रहे थे। बुधवार को उसकी चप्पल व चिनौटी फोरलेन स्थित लक्ष्मण नगर के सती ताल किनारे पुल के पास रखी मिली। सूचना पर पहुंची सोमवार पुलिस ने एनडीआरएफ के सहयोग से सती तालाब में तलाश कराया। जहां उसका शव बरामद हुआ। जिसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में मृतक के पुत्र ने बयान दिया है।