फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्रावस्ती: सरकारी भूमि से हटवाया गया कब्जा, जिलाधिकारी के आदेश पर हुई कार्रवाई

श्रावस्ती जिले की इकौना तहसील के चिचड़ी गांव में सरकारी भूमि से सोमवार को कब्जा हटवाया गया। यह कार्रवाई डीएम के आदेश के बाद मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने की है। इकौना तहसील क्षेत्र के ग्राम चिचड़ी में सरकारी भूमि व चकमार्ग पर कब्जा था। इसकी शिकायत डीएम अजय कुमार द्विवेदी से की गई थी। शिकायत में गांव निवासी जगतराम विश्वकर्मा पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया था। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने एसडीएम ओम प्रकाश गुप्ता को कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। एसडीएम के निर्देश पर सोमवार शाम राजस्व व पुलिस की टीम के साथ पहुंचे नायब तहसीलदार इकौना कृष्ण गोपाल गुप्ता ने जेसीबी से कब्जे को हटवाया साथ ही अतिक्रमणकारियों को दोबारा कब्जा न करने, अन्यथा संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें