फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में दो तस्कर गिरफ्तार, 20.55 लाख की स्मैक बरामद

Bhupendra Singh Updated Sat, 22 Aug 2026 04:44 PM IST

श्रावस्ती में मल्हीपुर थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त गश्ती के दौरान शनिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। संयुक्त टीम ने गश्त के दौरान 102.75 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया गया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 20.55 लाख रुपये बताई जा रही है। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि इंडो-नेपाल सीमा की सुरक्षा को लेकर मल्हीपुर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस व एसएसबी के जवान गश्त कर रहे थे। इस दौरान बेलरी गांव के पास दो संदिग्धों के मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना पर संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दिया। इस दौरान नेपाल की ओर जा रहे दो बाइक सवारों को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी में उनके पास से 102.75 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 20.55 लाख रुपये है। आरोपियों की पहचान मल्हीपुर थाना क्षेत्र के सागरगांव निवासी वाजिद अली व आबिद अली के रूप में हुई है। दोनों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें