फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में डीएम ने छात्रों को वितरित किए मोबाइल

श्रावस्ती में सत्य नारायण उच्च शिक्षा संस्थान तुलसीपुर में मोबाइल फोन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता संस्थान के प्रबंधक व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्री लाल वर्मा ने की। इस दौरान मुख्य रूप से डीएम अजय कुमार द्विवेदी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने 71 छात्रों को मोबाइल वितरित किया। सत्य नारायण उच्च शिक्षण संस्थान तुलसीपुर में डीएम ने विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत छात्रों को मोबाइल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज के युग में पढ़ने वाले छात्रों के पास मोबाइल होना जरूरी है। इससे वह देश और दुनिया के बारे में जानकारी प्राप्त करने के साथ ही अपनी अभिरुचि के अनुसार साहित्य व विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी प्राप्त कर उसी के अनुसार तैयारी व प्रतिभाग कर सकते हैं। संस्थान के प्रबंधक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी की यह मंशा है कि छात्रों को आधुनिक शिक्षा के साथ तकनीकी शिक्षा का भी ज्ञान कराया जाए। इसके लिए विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत पढ़ाई कर रहे छात्र छात्राओं को मोबाइल प्रदान कर उन्हें तकनीकी रूप सशक्त किया जा रहा है। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य सर्वजीत वर्मा, प्रतिमा वर्मा, प्रवक्ता जीवन लाल, उमा मिश्रा, रवि चौधरी, अजय वर्मा, वीरेंद्र जायसवाल सहित काफी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें