उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में प्रशासन के तमाम दावों के बाद भी किसानों को छुट्टा मवेशियों से निजात नहीं मिल पा रही है। इनसे फसल को बचाने के लिए किसान दिनरात पहरेदारी कर रहे हैं। जरा सी चूक होने पर छुट्टा मवेशी फसल चट कर जाते हैं। इसे लेकर किसानों में नाराजगी देखी जा रही है। सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम रामगढ़ी, बड़ीबाग, लोखड़िहन पुरवा गांव में छुट्टा मवेशियों का उत्पात देखने को मिला। यहां ग्रामीणों ने छुट्टा गोवंशों को गिलौला क्षेत्र के नेवारिया के दुर्गापुर गांव के पश्चिम में बने गौशाला में बंद कराया।