फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में आग से दो घरों की गृहस्थी जली

यूपी के श्रावस्ती में कटरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गणेशीजोत निवासी रामगोपाल के फूस के छप्पर में बृहस्पतिवार की सुबह आग लग गई। घर से आग की लपटें उठती देख परिजनों ने शोर मचाया। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू की। लेकिन, जब तक आग पर काबू पाया जाता आग ने पड़ोसी सुंदर के घर को भी अपने चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना पुलिस व फायर विभाग को दी। सूचना पर फायर सर्विस चालक राजू कुमार, फायरमैन इंद्रजीत पटेल व संजय कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन, जब तक आग पर काबू पाया जाता दोनों घर गृहस्थी के सामान सहित जलकर राख हो गए। पीड़ितों ने बताया कि आग से घर में खड़ी बाइक, साइकिल, पंपिंग सेट, 20 क्विंटल गेहूं, 10 क्विंटल धान, मोबाइल फोन और 10 हजार नकदी जल गई है। पीड़ितों ने तहसील प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें