फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्रावस्ती: अज्ञात कारणों से लगी आग, 20 बीघा फसल जली

भिनगा क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर कला के मजरा शुकुलपुरवा स्थित गेहूं के खेत में सोमवार दोपहर बाद अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें करीब 20 बीघा फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग को काबू किया। शुकुलपुरवा निवासी अवधेश कुमार के गेहूं के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग की लपटों ने राम अचल, सिपाही लाल, सुधाकर शुक्ला, सुरेंद्र नाथ, रामफेरन, बुधई व जगदंबिका के खेत को भी अपनी आगोश में ले लिया। आग की लपटों को देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। आग को बढ़ता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दिया। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग को काबू किया। अग्रिकांड में करीब बीस बीघा फसल जल कर राख हो गई। इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें