फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल से बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती पहुंचे दो श्रीलंकाई युवक, विश्व शांति का दिया संदेश

श्रीलंका के दो नागरिक शुक्रवार को साइकिल से बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती पहुंचे। नागरिकों का कटरा में स्वागत किया गया। विश्व शांति के लिए श्रीलंका के नदीपनुवन कुमार तथा सुगत पतिरन ने 25 अक्टूबर को धम्म यात्रा का शुभारंभ किया। तीन माह बाद श्रीलंकाई यात्रियों ने चेन्नई, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, झारखंड, वैशाली, नालंदा, बोधगया, राजगीर, बिहार, कुशीनगर व लुंबिनी होते हुए शुक्रवार को श्रावस्ती पहुंचे। यात्रियां का समाजसेवी राजकिशोर वर्मा व संजय खन्ना ने स्वागत किया। इस दौरान धम्म यात्री नदीपनुवन कुमार ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य विश्व में शांति तथा श्रीलंका और भारत का मैत्रीपूर्ण संबंध प्रगाढ़ करने का है। यात्रा का समापन वाराणसी में होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें