रविवार को मेरठ पहुंचे सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि दोनों सरकार हर मोर्चे पर विफल रही हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि तीन साल में केंद्र सरकार और सात महीने में योगी सरकार ने किसानों, युवाओं और बेरोजगारों के लिए कुछ नहीं किया।