हरियाणा के सफीदों निवासी समाजसेवी रविन्द्र तोमर अपनी अनोखी पहल के चलते इन दिनों चर्चा में हैं। वह बोगी लेकर पैदल हरिद्वार की ओर निकले हैं और मंगलवार को शामली पहुंचे। उनकी यह यात्रा केवल एक सफर नहीं, बल्कि नशामुक्त भारत का संदेश देने का अभियान है, जिसके तहत वह गांव-गांव और शहर-शहर जाकर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक कर रहे हैं। रविन्द्र तोमर ने बताया कि इससे पहले भी कई राज्यों में इसी तरह पैदल यात्राएं कर चुके हैं।