फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में भीषण आग, 50 से ज्यादा स्कूटी जलीं

शामली के माजरा रोड स्थित चौधरी चरण सिंह कॉलोनी में शुक्रवार सुबह वरदान ऑटो मोबाइल्स के इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में भीषण आग लग गई। सुबह करीब साढ़े सात बजे आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोरूम में रखी 50 से अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटी आग की चपेट में आकर जल गईं। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शोरूम में कई गैस सिलिंडर भी रखे थे, लेकिन गनीमत रही कि आग के दौरान सिलिंडर नहीं फटे। दमकल कर्मियों ने आग को आसपास की दुकानों और मकानों तक फैलने से रोक लिया। एफएसएसओ के अनुसार आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें