शिवभक्ति के रंग में रंगी शामली से डांक कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। कांवड़िये सुंदर-सुंदर झांकियों के साथ बोल बम का जयघोष करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। शामली तहसील के पास से बड़ी संख्या में शिवभक्त डाक कांवड़ लेकर रवाना हुए। झांकियों में भगवान शिव, नंदी, माता पार्वती और कैलाश की झलक देखने को मिली, जिससे माहौल भक्तिमय हो उठा।