शामली जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को पीईटी की परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई। प्रथम पाली की परीक्षा के बाद आरके इंटर कॉलेज केंद्र पर अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को आसान बताया। बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर और सहारनपुर से परीक्षा देने पहुंचे आसिफ, आंचल, दिव्यांश और गौरव के मुताबिक, सामान्य ज्ञान के कुछ सवाल कठिन थे, जबकि बाकी प्रश्न सरल रहे। अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्होंने नेगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखकर प्रश्न हल किए और उन्हें परीक्षा में सफल होने की उम्मीद है।