फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: हवन-पूजन के साथ नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, बच्चों में दिखा उत्साह

शामली। बिडौली क्षेत्र में आज नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ पारंपरिक तरीके से किया गया। प्राथमिक विद्यालय अलाउद्दीनपुर दूधली में शिक्षकों और ग्रामीणों ने मिलकर विद्यालय परिसर में हवन-पूजन का आयोजन किया और विधि-विधान के साथ नए सत्र की शुरुआत की। हवन के बाद बच्चों को प्रसाद स्वरूप केले वितरित किए गए। प्रसाद पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी और वे काफी उत्साहित नजर आए। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, ग्रामीण और अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने नए सत्र के सफल संचालन और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें