उत्तर प्रदेश के शामली में अर्द्धनग्न युवक को लाठी-डंडों से पीटने के मामले में सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में एक्शन लिया। बताया गया कि डेढ़ माह पहले मारपीट का वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।