बकाया गन्ना भुगतान, बेसहारा पशुओं से निजात दिलाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। सरकार के खिलाफ भी खूब नारेबाजी की। कहा कि यदि जल्द ही समस्या से निजात नहीं मिली तो धरना अनिश्चितकाल के लिए धरना जारी रहेगा। भाकियू जिलाध्यक्ष कालिंदर मलिक ने कहा कि मामले को लेकर जल्द ही प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।