शामली शहर के मोहल्ला धीमानपुरा स्थित इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल की दो गाड़ी ने पहुंचकर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। धीमानपुरा निवासी राजीव कुमार की घर के सामने इलेक्ट्रॉनिक के पार्ट्स की होलसेल की दुकान है। बुधवार सुबह लोगों ने दुकान से धुंआ निकलता देख दुकान मालिक को सूचना दी। दुकान मालिक राजीव कुमार मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी। इस दौरान आसपास भी धुएं का गुब्बार फैल गया। दमकल की दो गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची और शटर को तोड़कर आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग़ पर काबू पाया। दुकान मलिक राजीव मलिक का कहना है की आग से नुकसान का अभी सही आकलन नहीं किया गया है। दुकान में पांच लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान होने का अनुमान है।