फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: छत पर सो रहे व्यक्ति की नीचे गिरने से दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम

शामली। बाबरी क्षेत्र के गांव बनतीखेड़ा में रात करीब ढाई बजे मुरसलीन पुत्र इंसार उम्र 50 वर्ष की छत से नीचे गिरने से मौत हो गई। वो रात में घर की छत पर सोए थे। परिवार नीचे आंगन में टेबल फैन लगाकर सोया हुआ था। करीब ढाई बजे टेबल फैन की पंखुडी टूट गई, जिसकी आवाज सुनकर परिवार घबरा गया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर छत पर सो रहे मुरसलीन जल्दबाजी में छत से नीचे की ओर भागे तो संतुलन बिगड़ने से छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को परिजन शामली के निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने मुरसलीन को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें