फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग करने से दूर होते शरीर के सारे दोष, योगाचार्य ने बताए फायदे

शाहजहांपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस शनिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई। प्रमुख कार्यक्रम कैंट में जीएफ कॉलेज मैदान पर होगा। इसमें योग से होने वाले फायदों को गिनाया जाएगा। योग विज्ञान संस्थान के संस्थापक व योगाचार्य डॉ.अवधेश मणि त्रिपाठी बताते हैं कि योग करने से शरीर की कई तरह की बीमारियां ठीक हो जाती हैं। वर्तमान समय में शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए आध्यात्मिक रूप से योग जरूर करें। नियमित योग साधना करने से शरीर के सारे दोष दूर होंगे। जीवनशैली ठीक होगी। योग साधक ज्ञानेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पहले घुटनों में काफी दर्द होता था। योग करने से हमें फायदा हुआ। गले में दिक्कत भी खत्म हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें