फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में महिला कांग्रेस ने निकाला जुलूस, हरियाणा में हुई घटना का विरोध, पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग

हरियाणा में अनुसूचित जाति के युवकों के साथ मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर जेल भेजने की मांग को लेकर शाहजहांपुर में जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने जुलूस निकाला। इस मौके पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया। शुक्रवार को टाउनहॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एकत्रित हुईं। यहां से जिलाध्यक्ष अर्चना वाल्मीकि के नेतृत्व में जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कूच किया। कलक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि हरियाणा प्रदेश के हिसार जिले में विगत दिनों अनुसूचित जाति के युवक जन्मदिन मना रहे थे। रास्ते से गुजरते पांच पुलिसकर्मियों ने युवक को दौड़ा लिया। गणेश नाम के युवक को छत से धक्का दे दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब से भाजपा सरकार बनी है, तभी से लगातार दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं। दलितों के साथ लगातार भेदभाव किया जा रहा है। प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष सीमा गौतम, अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सईद अंसारी, मुरारी लाल भास्कर, शाहिना खातून, जितेंद्री देवी, विमला देवी, रामदेवी ,रीता, नूरजहां, तबस्सुम, बेबी आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें