फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ : छलनी से चांद और पति का दीदार, सुहागिनों ने किया व्रत का पारण

शाहजहांपुर में पति की लंबी उम्र की कामना के लिए बृहस्पतिवार को करवाचौथ का त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया गया। अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। शाम में सोलह-श्रृंगार कर चांद को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया। बुधवार की रात इमरती और जलेबी का सेवन करने के बाद व्रत का प्रारंभ किया। बृहस्पतिवार को पूरे दिन महिलाओं ने व्रत रखा। सुबह से ही महिलाओं में करवाचौथ को लेकर उत्साह दिखाई दिया। घरों में पूजा की तैयारियां की गईं। महिलाओं ने नए वस्त्र पहनकर और सोलह-शृंगार किया। शाम में कृष्णानगर मंदिर, रामनगर मंदिर, कटिया टोला स्थित सत्संग भवन समेत तमाम स्थानों पर सामूहिक पूजन किया गया। लाल, गुलाबी और महरुन रंग की साड़ियों में सजी-धजी महिलाएं चांद के निकलने का इंतजार करती रहीं, लेकिन बादल होने के कारण उन्हें इंतजार करना पड़ा। रात में चंद्रमा के दर्शन होने पर महिलाओं ने छलनी से चंद्रमा और पति का दीदार किया। इसके बाद पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया। महिलाओं ने पति के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पतियों ने उपहार भी दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें