फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ग्रामीणों ने छुट्टा पशुओं को स्कूल में किया बंद, कहा- फसलें कर रहे नष्ट

शाहजहांपुर के सिंधौली के कंपोजिट स्कूल रखिया बुजुर्ग में ग्रामीणों ने छुट्टा पशुओं को बंद कर दिया। पशुओं को विद्यालय में बंद करने के बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया। इस बीच पुलिस को सूचना दी गई। क्षेत्र के लोग छुट्टा पशुओं से काफी ज्यादा परेशान हैं। नाराज लोगों ने खेतों में फसल को नष्ट करने वाले जानवरों को एकत्रित कर स्कूल में बंद कर दिया। उसके बाद ताला लगा दिया। ग्रामीणों ने कांग्रेस नेता कुमुद गंगवार को सूचना दी। वह भी मौके पर पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क साधने का प्रयास किया। हालांकि, उनकी बात नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने बताया कि छुट्टा जानवर फसलों को नष्ट कर रहे हैं। गांव में गोशाला नहीं बनाए जाने के कारण किसानों की फसल का काफी नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें