शाहजहांपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर कांग्रेस ने छात्रों और युवाओं के समर्थन में कैंडल मार्च निकाला। इस बीच छात्रों और युवाओं के अधिकारों को बचाने का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता के नेतृत्व में निकाले गए कैंडल मार्च का समापन शहीद उद्यान में हुआ। यहां जिला अध्यक्ष ने कहा कि देश का युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और युवाओं के अधिकारों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। वर्तमान सरकार पूरी तरफ से विफल साबित हो रही है। महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान, रामजी अवस्थी, धर्मेन्द्र दीक्षित, तनवीर सफदर, रफी उल हसन आदि मौजूद रहे।