फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO शाहजहांपुर में चेहल्लुम पर निकले जुलूस ताजियों को किया गया सुपुर्दे खाक

शाहजहांपुर में चेहल्लुम के मौके पर शुक्रवार रात शहर के जलालनगर में ताजियों का जुलूस निकाला गया। इस बीच मातम किया गया। देर रात में ताजियों को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। पिछले कई दिन पहले जलालनगर में उठाए गए ताजिये देर रात मुख्य मार्गों पर पहुंचे। तीनों ताजियों का जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए महिला थाने के पास स्थित चौराहे पर पहुंचा। यहां बैंड और ढोल की मातमी धुनों के बीच अकीदतमंदों ने मातम किया और या हुसैन की सदाएं बुलंद कीं। जुलूस के दौरान लोगों ने विभिन्न करतब भी दिखाए। मुंह से आग निकालने का करतब आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। जुलूस को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़क किनारे मौजूद रहे। माहौल में गम और अकीदत का भाव नजर आया। इसके बाद ताजिये जलालनगर स्थित गदियाना करबला ले जाए गए। देर रात यहां ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। चेहल्लुम के जुलूस को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा और जुलूस के दौरान निगरानी की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें