फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO शाहजहांपुर में मनाई गई स्काउट गाइड के जनक पंडित श्रीराम बाजपेई की जयंती गूंजा सेवा का संदेश

भारत में स्काउट-गाइड आंदोलन के जनक पंडित श्रीराम बाजपेई की जयंती मंगलवार को शाहजहांपुर के रोटी गोदाम स्थित जिला स्काउट-गाइड परिसर में धूमधाम से मनाई गई। स्काउट-गाइड ने शानदार प्रस्तुतियां देकर धूम मचाई। इस बीच सेवा का संदेश दिया गया। सुबह दस बजे कार्यक्रम का शुभारंभ जिला स्काउट मास्टर और जिला गाइड कैप्टन ने ध्वज शिष्टाचार के साथ किया। मुख्य अतिथि पंडित श्रीराम वाजपेयी के प्रपौत्र चंद्रकांत वाजपेयी और प्रपौत्र वधू ज्योत्सना वाजपेयी और भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता का पंडित श्रीराम वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद स्काउट-गाइड ईश वंदना के साथ कार्यक्रम को गति दी। स्काउट-गाइड टीमों ने समूहगान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। मॉडल कंपोजिट विद्यालय हथौड़ा और कंपोजिट विद्यालय अटसलिया के बच्चों की प्रस्तुतियों की विशेष सराहना हुई। इस बीच पोस्टर प्रतियोगिता में कोमल, अनन्या और आर्यन ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कांट की छात्राओं ने समूहगान और पोस्टर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। एडीएम अरविंद कुमार, डीआईओएस हरिवंश कुमार, बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव, प्रादेशिक सचिव आनंद सिंह रावत, प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट नौशाद अली, गाइड रविंद्र सोखी, डॉ.अमीर सिंह यादव आदि मौजूद रहे। संचालन दपिंदर कौर व आभार जिला स्काउट मास्टर निकहत परवीन ने जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें