फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तिलहर में उर्स का समापन, कुल शरीफ में मुल्क की तरक्की के लिए की गई दुआ

शाहजहांपुर के तिलहर में कच्चा कटरा स्थित हजरत सूफी हाजी हाफिज मोहम्मद हातिम अली शाह मियां का 52 वें सालाना उर्स का सोमवार को समापन हो गया। अंतिम दिन कुलशरीफ में मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ की गई। सुबह दस बजे कुलशरीफ का आगाज कुरआन की तिलावत से किया गया। सज्जादानशीन इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां ने कहा कि हातिम शाह की दरगाह पर दूर-दराज से अकीदतमंद आते हैं। इसके बाद कारी मखदूम अशरफ अशरफ, कारी अली अहमद, कारी निजामुद्दीन, अब्दुल मतीन, हाफिज अकील ने नात पेश की। मौलाना वकार ने शिजरा पढ़ा। उसके बाद मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ की गई। इस मौके पर इफ्तिखार चांद साबरी, कासिम वारसी, आसिम, राहत उल्ला खान,अच्छन मियां, काशिफ हुसैन, शारीक, मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें