फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन, उठाई ये मांग

मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Sep 2025 05:36 PM IST

शाहजहांपुर में प्रांतीय आह्वान पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि कार्यालय के बाहर काली पट्टी बांधकर नारेबाजी करते हुए सांकेतिक धरना दिया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्रा को ज्ञापन देकर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत की जा रही कार्रवाई से व्यापारियों को हो रही कठिनाइयों के निराकरण की मांग की गई। जिलाध्यक्ष सौमित्र गुप्ता की अगुवाई में व्यापारियों ने ज्ञापन दिया। महानगर अध्यक्ष मोहम्मद सलाउद्दीन अख्तर ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के लिए पूर्णकालिक न्याय निर्णायक अधिकारी की नियुक्ति की जानी आवश्यक है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के सभी मामलों को अदालतों में भेजा जा रहा है। एक्ट में दी गई धारा के अनुसार अधिकांश मामलों को शमन शुल्क जमा कराकर समाप्त किया जा सकता है। लाइसेंस न पाए जाने पर सजा का प्रावधान खत्म किया जाए। जुर्माना अधिकतम रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस फीस का दोगुना किया जाए। पैकिंग के सामान में किसी भी प्रकार की कमी पाई जाने पर पैकिंग करने वाली फर्म या कंपनी को ही दोषी माना जाए। फर्जी शिकायतों के आधार पर की जा रही सैंपलिंग बंद की जाए। मांग पत्र देने वालों में शशांक कौशिक, सुशील गुप्ता, सैयद अनवर मियां, संजीव गुप्ता, अजय गुप्ता, नाजिम शाह, आबिद हसन खान सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें