फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शाहजहांपुर में सर्विलांस सेल ने बरामद किए 201 गुम मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाए

शाहजहांपुर में सर्विलांस सेल, एसओजी और थानों की साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त टीम ने 201 गुम हुए मोबाइल फोन खोज लिए। पुलिस के अनुसार, बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 47 लाख रुपये है। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सभी मोबाइल उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि गुम हुए मोबाइल फोन के संबंध में लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय अथवा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराते हैं। इन शिकायतों की सर्विलांस सेल लगातार मॉनीटरिंग करती है, जिसके आधार पर मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए जाते हैं। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सर्विलांस सेल, एसओजी और साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों एवं कर्मचारियों की संयुक्त टीम द्वारा बरामद किए गए 201 मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे गए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताई और शाहजहांपुर पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें