फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले- लोकतंत्र और संविधान दोनों के लिए खतरा है भाजपा की सरकारें

मुकेश कुमार Updated Thu, 15 May 2025 07:12 PM IST

सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि संविधान और न्यायपालिका की बात न मानने वाले देश को नहीं चला सकते। मौजूदा भाजपा सरकार में लोकतंत्र और संविधान दोनों के लिए खतरा है। वह शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा के गांव सिउरा में गुरुवार को बूथ, जोन व सेक्टर प्रभारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। कार्यों की समीक्षा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो कार्यकर्ता अपने बूथ को जीतता है, वही सबसे बड़ा नेता होता है। आज पीडीए की आवाज गांव से निकलकर सड़क तक पहुंच चुकी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संकल्प है कि जब तक शरीर में खून का एक-एक कतरा बाकी है। तब तक देश और प्रदेश के पिछड़े, दलितों, अल्पसंख्यक, शोषितों, वंचितों, मजलूमों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं के लिए हक और अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि अपने बूथ को सशक्त बनाएं। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.राजपाल कश्यप ने कहा कि 2024 के लोकसभा व ददरौल विधानसभा के उपचुनाव में कम समय मिलने के बावजूद भी हर समाज व वर्ग का ऐतिहासिक वोट मिला था। जनता ने दोनों प्रत्याशियों को जिताने और सरकार और प्रशासन के तंत्र ने हराने का काम किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें