शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र के बड़ागांव में होली पर निकलने वाले लाट साहब के जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे अरुण पुलिस बल के साथ स्कूटी से जुलूस मार्ग का निरीक्षण करने पहुंचीं। गांव में लोगों से बातचीत कर जानकारी ली।