फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में पीडीए साइकिल यात्री का सपा नेताओं ने किया स्वागत

कासगंज से पीडीए साइकिल यात्रा लेकर निकले युवा नेता अंकित यादव ने सोमवार को शाहजहांपुर के टाउनहॉल में शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। उनका फूल माला पहनाकर सपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। उसके बाद फर्रुखाबाद के लिए रवाना कर दिया। दो जून को साइकिल यात्रा पर निकले अंकित यादव ने बताया कि प्रदेश के सभी 18 मंडल व प्रदेश के 75 जिलों में पार्टी की नीतियों व पीडीए पर चर्चा करेंगे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। टाउनहॉल ओवरब्रिज के पास सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान के नेतृत्व में फूल माला पहनाकर व बुकें देकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि पीडीए अभियान के तहत ही प्रदेश में संगठन मजबूत हो रहा है। प्रदेश सचिव विजय सिंह, रामसूरत यादव, सैयद रिजवान अहमद, अतिउल्ला सिद्दीकी, चौधरी रामकुमार भोजवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें