फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट टूर्नामेंट: शाहजहांपुर वॉरियर्स ने एचआर क्लब की टीम को छह रन से हराया

मयूर स्पोर्टिंग की ओर से शाहजहांपुर क्लब लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को शाहजहांपुर वॉरियर्स ने एचआर क्लब को छह रन से हरा दिया। सत्यम और अब्दुल्ला की बल्लेबाजी व नवजोत की गेंदबाजी ने शानदार प्रदर्शन किया। जीएफ कॉलेज मैदान पर वॉरियर्स को शानदार शुरुआत मिली। बल्लेबाज सत्यम तिवारी ने 40, अब्दुल्ला ने 38 व रिया ने 36 रनों की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। टीम ने 20 ओवर में 155 रन बनाए। एचआर क्लब के गेंदबाज ज्यादा छाप नहीं छोड़ सकें। दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एचआर क्लब की टीम के बल्लेबाज सार्थक ने 37 रनों की पारी खेली, लेकिन वॉरियर्स के गेंदबाज नवजोत ने तीन और शुभम कपूर ने दो विकेट हासिल कर शीर्ष और मध्य क्रम को सस्ते में आउट कर दिया। अंत में वॉरियर्स ने एचआर क्लब को छह रन से हराकर जीत दर्ज कर ली। अंपायर रिजवान, सुधीर रहे। आयोजक मयूर खन्ना ने बताया कि टूर्नामेंट में सोमवार को मैच खेले जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें