फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur गमगीन माहौल में दफन किए गए ताजिये मेले में रही रौनक

शाहजहांपुर शहर से सटे शाहबाजनगर गांव में मुहर्रम पर बुधवार तड़के करीब चार बजे ताजियों को दफन कर दिया गया। इस दौरान कव्वाली और नात भी पेश की गई साथ ही मातम किया गया। गांव में लगे मेले में काफी रौनक रही। ताजियों के जुलूस के दौरान बैंड की धुनों पर नातिया कलाम पेश किए गए। रात करीब नौ बजे ताजियों का जुलूस गांव की गलियों से करबला के मुख्य मार्ग पर लाया गया। यहां से बैंड पर नातिया कलाम पेश किए गए। सुबह चार बजे ताजियों को करबला में दफन कर दिया गया। इस अवसर पर लगे मेले में भी देर रात तक काफी भीड़ रही। लोगों ने विभिन्न दुकानों से खरीदारी की, जबकि बच्चों ने झूलों और अन्य मनोरंजन के साधनों का आनंद लिया। मेले में खानपान और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की दुकानों पर भी भीड़ देखने को मिली। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें