शाहजहांपुर में चीनी मांझे के खिलाफ अभियान के तहत चौक कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 46 किलो चीनी मांझा बरामद किया गया है। सिपाही शाहरुख हसन की चीनी मांझे से गर्दन कटने से मौत के बाद एसपी के निर्देश पर अभियान चलाकर चीनी मांझा बेचने वाले तलाश किए गए। थाना प्रभारी राजीव तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार किया।