फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: बिना सूचना के बिजली लोड बढ़ाने का विरोध, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

शाहजहांपुर के तिलहर में उपभोक्ताओं को बिना पूर्व सूचना विद्युत लोड बढ़ाए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विद्युत निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीओ अतुल गुप्ता को ज्ञापन देकर जांच कराने की मांग की गई। अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव नगर अध्यक्ष प्रो. डॉ. जाने आलम खान के नेतृत्व में कार्यकर्ता उपकेंद्र पर पहुंचे। बारिश के बीच कांग्रेस नेताओं ने जोरदार नारेबाजी की। इस बीच उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर बताया कि उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शनों का लोड बिना सूचना दिए बढ़ा दिया गया। यह निर्धारित नियमों के विपरीत है। पहले जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल करीब 600 रुपये आता था। अब वही बिल 1500 से 3500 रुपये तक पहुंच रहा है। उन्होंने ने आरोप लगाया कि जर्जर विद्युत लाइनें, पुराने केबल और क्षतिग्रस्त खंभे नहीं बदले गए हैं, लेकिन उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। प्रदर्शन में दानिश शेख, अजय पाठक, मोहम्मद फिरोज, अफजल हुसैन खान, इमरान सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें