फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की सफलता पर झूमे खिलाड़ी, बांटी मिठाई

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के शानदार प्रदर्शन और वर्ष 2030 में मेजबानी मिलने की खुशी में जिला ओलंपिक संघ शाहजहांपुर की ओर से परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को खिलाड़ियों के बीच मिठाई वितरित की गई। इस बीच नारे भी लगाए गए। जिला ओलंपिक संघ के सचिव नरेंद्र कुमार त्यागी ने कहा कि 56 देशों की 74 टीमों के बीच भारत ने 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर चौथा स्थान प्राप्त किया है। महिला खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा, जिन्होंने 13 में से 8 स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। यह उपलब्धि स्थानीय स्तर पर तैयारी कर रहे खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। खिलाड़ी निरंतर मेहनत और अभ्यास के बल पर सफलता हासिल कर सकते हैं। विनय गुप्ता, देवेश वाजपेयी, रविंद्र प्रजापति, रामप्रसाद, पंकज सक्सेना, अजयपाल, शकील, इरफान, मुजाहिद, सचिन प्रेमी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें