शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में रविवार रात पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों से दो किलो अफीम बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब दो करोड़ रुपये बताई गई। एसपी ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि थाना जलालाबाद की पुलिस टीम ने रविवार रात करीब नौ बजे जलालाबाद के गांव अतिबरा के निकट निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस–वे बरेली रोड के पास बाइक सवार विकास निवासी ग्राम अकबरपुर थाना मदनापुर और पपिंदर सिंह निवासी ग्राम सीकमपुर थाना जलालाबाद को रोका। तलाशी में उनके पास से दो किलो अफीम बरामद हुई। इस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों को जेल भेज दिया गया है।