फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में शिक्षकों ने किया नवाचारों का प्रदर्शन, डीआईओएस ने प्रयासों को सराहा

शाहजहांपुर के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ददरौल की ओर से दो दिवसीय नवाचार मेला का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों व डायट प्रवक्ताओं के शिक्षा क्षेत्र में किए गए नवाचारों का प्रदर्शन किया, जिनको काफी सराहा गया। मेला के समापन पर प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। नवाचार मेला में शिक्षक द्वारा बनाए शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) का प्रदर्शन किया। जिसका डीआईओएस व प्रभारी डायट हरिवंश ने अवलोकन किया। उनके साथ जीआईसी कांट के प्रधानाचार्य प्रभात शुक्ला और डायट प्रवक्ता बीएल मौर्या ने भी शिक्षकों के नवाचारों को देखा। इस बीच शिक्षकों द्वारा अपने शिक्षण-अधिगम सामग्री की जानकारी दी गई। जिसके माध्यम से शिक्षा को बेहतर बनाया जा सके। प्रदर्शित नवाचारों का निरीक्षण करने के बाद प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों की घोषणा की गई, जिनको पुरस्कार प्रदान किया गया। मेला में प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों व डायट प्रवक्ताओं को संबोधित करते हुए डीआईओएस हरिवंश कुमार ने कहा कि इस तरह के मेले का आयोजन करने से दो लाभ होते हैं एक तो जो शिक्षक कुछ बना कर लाया है वो अपना प्रयास कर के आया है दूसरे मेले में उससे अधिक प्रयास कर उससे बेहतर बनाया है देखने और सीखने को मिलता है। इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए, इससे नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर इमरान सईद खां, मोहम्मद कामिल, अजरा बेगम, अनीता भारती, श्वेता शर्मा, सईद अहमद, ज्योति श्रीवास्तव, महापारा, शाबानाज, शैलेंद्र कुमार, संतोष गुप्ता, विपुल, तरन्नुम बी, वीरपाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें