फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में सार्वजनिक कुआं पर कब्जा, महापौर से मिलीं मोहल्ले की महिलाएं

शाहजहांपुर के मोहल्ला दिलाजाक की रहने वालीं महिलाएं सोमवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने महापौर अर्चना वर्मा को ज्ञापन देकर सार्वजनिक कुएं से कब्जा हटवाने की मांग की। महिलाओं ने महापौर को बताया कि मोहल्ले के एक पुराने और सार्वजनिक कुएं में वे लोग लंबे समय से यहां पूजा करतीं आ रही हैं। इस पूजा स्थल के पास रहने वाले कुछ लोगों ने कुएं के चबूतरे व पूजास्थल पर अवैध कब्जा करने की नीयत से चबूतरा और दीवार तोड़ दी। आसपास के पेड़ों को भी नुकसान पहुंचाया। कुआं व पूजा स्थल नगर निगम की भूमि पर स्थित है। दो जून को पेड़ उखाड़े गए और तोड़फोड़ की गई। कुएं का चबूतरा मोहल्ले वालों ने अपने रुपये खर्च करके बनवाए थे। पूजास्थल के आसपास पेड़-पौधे भी मोहल्ले वालों ने लगाए थे। इसकी भरपाई इन लोगों से करवाना बहुत जरूरी है और इन लोगों का पूजास्थल से अवैध कब्जा तत्काल हटवाया जाना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में ऊषा देवी, अनीता राठौर, लक्ष्मी, मंजू, आशा देवी, मीना, ओम प्रकाश, आशुतोष आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें