फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में सीनियर सिटीजन के लिए केयर सेंटर बनाने का रास्ता साफ

शाहजहांपुर में नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्रा ने वरिष्ठ नागरिकों को केयर सेंटर के निर्माण को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केयर सेंटर का निर्माण टाउन हॉल में चिन्हित की गई जमीन पर करवाया जाएगा। शनिवार को नगर निगम कार्यालय के सभागार में सीनियर सिटीजन के साथ बैठक का आयोजन किया गया। सीनियर सिटिजन सोसायटी के पदाधिकारी और वरिष्ठ नागरिकों की मौजूदगी में बैठक को संबोधित करते हुए नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार मिश्र ने कहा कि निगम की ओर से सीनियर सिटीजन की सुविधाओं को ध्यान में रखकर प्रयास किया जा रहे हैं। जिसमें सीनियर सिटीजन केयर सेंटर प्रमुख है। जहां पर शहर में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को उनके स्वास्थ्य की देखभाल से संबंधित सुविधा प्राप्त हो सकेगी। किसके साथ ही सीनियर सिटीजन के लिए शहर में ओपन जिम खोलने। योगा पार्क बनाने, सीवर लाइन डालने को लेकर आ रही समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इस बीच सोसायटी के जिलाध्यक्ष विजय पाठक व महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी सावित्री शर्मा ने नगर आयुक्त के द्वारा सीनियर सिटीजन की समस्याओं का ध्यान दिए जाने को लेकर आभार जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें