शाहजहांपुर में स्वर्गीय अनिल कुमार शर्मा साइट हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मंगलवार को सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहला सेमीफाइनल बदायूं और रामपुर के बीच खेला गया। जिसमें रामपुर की टीम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर 6-1 से मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बना ली। जबकि दूसरा सेमीफाइनल स्टेडियम शाहजहांपुर और बनारस की टीम के बीच हुआ। इसमें दोनों की टीमों ने फाइनल में प्रवेश के लिए संघर्ष किया। इस मौके पर वरिष्ठ खिलाड़ी सीपी राजपूत, जिला क्रीड़ाधिकारी एसपी बमनिया, जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया, बरेली से आए वरुण कुमार शर्मा ,अतुल सीनियर बैडमिंटन खिलाड़ी, देवेंद्र प्रतिमा आदि मौजूद रहे।