फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में छाया घना कोहरा, कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित

शाहजहांपुर में सर्दी का दौर जारी है। शुक्रवार शाम से ही कोहरा गिरना शुरू हो गया। शनिवार सुबह दस बजे बाद तक घना कोहरा छाया रहा। लोगों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े। न्यूनतम तापमान घटकर 9.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बर्फीली हवा गलन का अहसास करा रही है। इससे पूर्व शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तक सूरज बादलों की ओट में छिपा रहा। बाद में धूप निकली तो अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 15.5 डिग्री सेल्सियस हो गया, लेकिन हल्की धूप पर सर्द हवा के थपेड़े हावी रहने से सर्दी का सितम जारी रहा। शनिवार को घना कोहरा छाने से फिर मौसम बिगड़ गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें